स्कूली बच्चों ने की अग्निपीड़ितों की मदद
बलिया, मई 14 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया टोला) में पिछले दिनों हुई अगलगी की घटना में दर्जनों लोगों के रिहायशी झोपड़ी और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गये। इस घटना में कई ऐसे लोगों के भी सामान राख हो गये जिनके बेटा-बेटी की शादी होने वाली थी। हालांकि घटना के बाद से ही जिला प्रशासन के साथ ही लोग पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। गुरुवार को सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के बच्चों ने अग्निपीड़ित परिवार की बेटी वंदना की शादी के लिए साड़ी, कपड़ा और फल आदि भेंट किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डॉ. जेआर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.