हापुड़, मार्च 24 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव लठीरा स्थित पीएम श्री विद्यालय के छात्रों -छात्राओं ने सोमवार को क्षेत्र के गांव बागड़पुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षिक भ्रमण किया। यहां उनको काफी जानकारी से अवगत कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और उद्योग की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करना था। भ्रमण के दौरान, छात्रों ने उद्योग के विभिन्न विभागों का दौरा किया और विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा और अपने ज्ञान को बढ़ाया। संस्थान के प्राचार्य सोनम यादव जी ने कहा, "यह भ्रमण छात्रों के लिए बहुत उपयोगी रहेगा इससे उन्हें वास्तविक दुनिया के अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.