रामनगर, जनवरी 13 -- रामनगर। ज्योतिबाफुले सावित्रीबाईफुले सायंकालीन स्कूल की पहल पर सांवल्दे पश्चिम में मंगलवार से दो दिवसीय घुघुती त्यार शुरू हो गया। पहले दिन स्कूली बच्चों ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर पक्षियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने बच्चों को घुघुती त्यार की जानकारी तो पक्षिविद राजेश भट्ट ने जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी दी। इससे पहल कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान बालम सिंह ने की। कॉर्बेट स्कूल ऑफ आर्ट की प्रियंका रावत, हरि शंकर देव ने नेचर गतिविधि का आयोजन किया। इस मौके पर भानु भट्ट, सुरेश रावत, दीपक फर्त्याल, प्रकाश फुलेरिया, ऋतु बेलवाल, विमला, टीपीएफ पंचम सिंह रावत, फॉरेस्ट गार्ड मुजबिल, वन दरोगा ओम प्रकाश जोशी, राजू पांडे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.