रुडकी, जनवरी 28 -- रुड़की। फायर स्टेशन की टीम ने शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लंढौरा में बुधवार को जनजागरण अभियान और मॉक ड्रिल आयोजित की। कार्यक्रम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह और राजेश कुमार की टीम ने 400 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे नियंत्रित करने और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्रों को आपातकालीन नंबर 112 की महत्ता बताते हुए जागरूक किया गया कि वे समाज का अभिन्न अंग हैं और आकस्मिक स्थिति में जन-धन की हानि रोकने में अपनी भूमिका निभाएं। स्कूल प्रबंधन ने इस सराहनीय पहल के लिए फायर टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.