भागलपुर, मार्च 7 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। जिला आयुष समिति, भागलपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए स्वस्थ जीवन-शैली शिविर आओ सीखें स्वस्थ जीवन जीने की कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय झंडापुर में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग और सही दिनचर्या के प्रति जागरूक करना था। आयुष चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.