स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक
रांची, जुलाई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची की उन्नत भारत अभियान टीम ने मलसिरिंग के सरकारी स्कूल में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा जागरुकता पर कार्यक्रम हुआ। टीम ने इस स्कूल को गोद लिया है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ संधीर कुमार सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया और इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद डॉ रोशन सिंह, डॉ अंकिता व डॉ ऋषिकेश दत्त तिवारी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.