स्कूली बच्चों को मिलेगी 12 हजार की स्कॉलरशिप, NSP पोर्टल पर 31 अक्टूबर 2026 तक भरें फॉर्म
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- पढ़ाई का जुनून हो लेकिन आर्थिक तंगी आड़े आ जाए, तो अक्सर प्रतिभाशाली बच्चों का सपना अधूरा रह जाता है। इसी समस्या को दूर करने और आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों की शिक्षा जारी रखने के उद्देश्य से केंद्र सरकार 'नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम' (NMMSS) चलाती है। सत्र 2026-27 के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर कक्षा 9 से 12वीं तक अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक चिंता के पूरी करना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।स्कॉलरशिप राशि और मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की इस कल्याणकारी योजना का मुख्य लक्ष्य गरीबी के कारण 8वीं के बाद बच्चों को पढ़ाई छोड़ने से रोकना है। इस योजना के तहत देश भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.