स्कूली बच्चों को मानव तस्करी के दुष्प्रभाव बताये
किशनगंज, मई 22 -- ठाकुरगंज। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज की ओर से मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ई-समवाय सुखानी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गंभीरगढ़ में मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट राज कुमार खलखो के निर्देश पर किया गया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मानव तस्करी के दुष्परिणाम, इससे बचाव के उपाय तथा सतर्क रहने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के झांसे, लालच या संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहें तथा किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा नहीं करें। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.