भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को कई सरकारी और निजी विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुबह के समय में बच्चों ने प्रभात फेरी में भागीदारी की। इसके बाद बाद, विद्यालयों में विशेष असेंबली या चेतना सत्र आयोजित की गई। इसमें स्कूली बच्चों को बिहार गौरव गान और बिहार प्रार्थना गीत सुनाए गए। हाई स्कूल कझिया के प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर ने बताया कि स्कूल परिसर में छोटे बच्चों ने रंगोली बनाए। स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चों ने शाम में परिसर में दीप भी जलाए। इस दौरान उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार विषय पर वाद विवाद समेत कई अन्य सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही विद्यालयों में नीम के पौधे लगाए गए। विद्यालयों के भवनों को नीले बल्ब से रोशन किया ग...