स्कूली बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर
अररिया, जुलाई 29 -- अररिया,निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देशन में मंगलवार को अनुसूचित जाति- जनजाति थाना की पुलिस टीम ने उत्क्रमिक मध्य विद्यालय, रामपुर यादव टोला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्राओं और बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।एससी-एसटी थानेदार पूजा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने के साथ-साथ आत्मरक्षा के महत्व और तरीकों के प्रति भी जागरूक किया, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति का निडर होकर मुकाबला कर सकें। वर्तमान डिजिटल युग की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी सिखाए। इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड से बचने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.