गढ़वा, फरवरी 10 -- केतार। झारखंड सरकार द्वारा वैक्टर जनित रोग फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय खैरवा में अध्यनरत बच्चों को फाइलेरिया से बचाव के लिए एलबेंडाजोल और डीईसी गोली सहिया ममता देवी और आंगनबाड़ी सहायिका उषा देवी के द्वारा खिलाई गई। सहिया ममता ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। उसके तहत स्कूल से छुटे हुए बच्चों को उनके घर तक पहुंच कर उन्हें दवा खिलाया जाएगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश प्रजापति, सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, राज कुमार पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.