गिरडीह, मार्च 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के तिलकडीह एवं सिकरुडीह पंचायत के विभिन्न गांवों के स्कूली बच्चों को प्रखंड कार्यालय देवरी, स्वास्थ्य विभाग देवरी व थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। जिसमें प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कुमार बंधु कच्छप व पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें इसका लाभ लेने के बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग में किशोरियों ओर बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। थाना परिसर में थाना प्रभारी ने बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान ओर पुलिस के डर को दूर करते हुए बाल अपराध से बचाव की जानकारी दी। मौके पर अभिव्यक्ति फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक संजय उपाध्याय, संजीव राय, सोनी राय, सुरेश कुमार दिवाकर, मनोज हेंब्रम, अनूप मरांडी आदि लोग उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.