कटिहार, सितम्बर 20 -- समेली ,एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय रामनगर में प्रधान शिक्षिका पूजा कुमारी के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार के तहत भूकंप से बचाव हेतु मॉक ड्रिल एवं पोषण माह कार्यक्रम आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को भूकंप के समय सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी गई। वहीं पोषण माह के अवसर पर बच्चों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होने बच्चों को आपदा के समय सजग एवं सुरक्षित रहने तथा पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बच्चों को दी गई भूकंप से बचाव की जानकारी यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाल संसद के मासिक बैठक का आयोजन यह भी पढ़ें- Jahanabad News...