एक संवाददाता, मार्च 26 -- बिहार के सुपौल जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित भीनगर चेक पोस्ट पर शराब के नशे में धुत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पांचों लोग सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पांचों स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर नेपाल लेकर गए थे। बच्चों को नेपाल घुमाने के बहाने शिक्षकों ने वहां शराब पार्टी कर ली। फिर बिहार लौटते समय वे पकड़े गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, उन्हीं के द्वारा इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। सूत्रों के अनुसार मद्य निषेध टीम भारत-नेपाल बॉर्डर पर सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से लौट रहे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। उनके व्यवहार में असामान्यता देखी गई, जिसके ब...