देवघर, अप्रैल 25 -- सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोड़ाडीह में शिक्षकों की देखरेख में मॉर्निंग क्लास के पहले विद्यालय के बच्चों को सामुहिक योगाभ्यास कराया जाता है। प्रतिदिन योग एवं शारीरिक व्यायाम बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही योग करने से बच्चो की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के सचिव कमला कुमारी ने बताया कि इस स्कूल के बच्चे पूरी तन्मयता के साथ खुशी पूर्वक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। कहा कि स्कूल के बच्चे प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि अन्य योग भी करते हैं। जिसके कारण वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इस तरह से योग सभी विद्यालयों में सुनिश्चित होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.