पटना, अप्रैल 8 -- स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन मेनू के हिसाब से मिल रही है या नहीं जांच होगी। स्कूलों में अधिकारी निरीक्षण कर जांचेंगे कि बच्चों की थाली में हरी सब्जी और दाल की मात्रा मानक के अनुरूप है या नहीं। मेनू के अनुसार एमडीएम नहीं देने के लिए दोषियों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में एमडीएम निदेशक विनायक मिश्र ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी ओर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) को निर्देश दिया है। जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से पता चला है कि बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी है। शिक्षा विभाग ने इसे खेदजनक माना है। निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के लिए प्रखंड साधन सेवियों द्वारा किये जा रहे निरीक्षण और मॉनिटरिंग के अतिरिक्त जिला के पदाधिकारियों द्वारा भी प्...