भदोही, नवम्बर 8 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। जीटी रोड पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। नशे में धुत मिनी बस चालक के मनमानी गाड़ी चलाने से आजिज विद्यार्थियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने चालक एवं स्कूल मैनजेमेंट को जमकर फटकार लगाई। संयोग ही अच्छा था कि बड़ा हादसा होते-होते बच गए। थाना क्षेत्र के माधोसिंह स्थित एक निजी गर्ल्स कालेज के विद्यार्थियों को लेकर मिनी बस चालक जीटी रोड उत्तरी लेन से लेकर जा रहा था। चालक के शराब का सेवन करने के कारण गाड़ी लहरा कर चल रही थी। ऐसे में डरे बच्चे बचाने का शोर मचाने लगे। कुछ बाइक सवार युवकों ने पीछा करके घोसिया के बाद गाड़ी को रोका और मामले से यूपी-112 को अवगत कराया। पुलिस आरोपित चालक और गाड़ी को थाने लाई। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि स्कूल के मैनेजर एवं प्रधानाचार्य को बुलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.