नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने स्कूली बच्चों को रिक्शा किराए में छूट देने और बच्चों के लिए विशेष पास जारी करने की मांग डीएम को ज्ञापन भेजा। संघ ने जिला प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की है, ताकि बच्चों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके। ज्ञापन भेजने वालों में संजय सौदा, अमन टांक, अमित सहदेव, रवि कुमार, श्याम सौदा, मंगू लाल, राहुल कुमार, मनोज चौहान और मनोज कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...