घाटशिला, मई 4 -- जादूगोड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में बेहतर करें व भीषण गर्मी में उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे इसको लेकर हितकू हनुमान चौक पर (नरवा पहाड़) भारतीय जीवन बीमा निगम के बैनर तले माझी बाबा विरास माझी, अरूप घोष, गणेश विश्वास की अगुवाई में स्कूली बच्चों के बीच पानी बोतल, बिस्कुट, पेंसिल का वितरण किया गया। इधर, पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जीवन बीमा निगम के डेवलपमेंट ऑफिसर अरूप कुमार घोष, हितकू माझी बाबा विरास माझी, वकील सिंह, नरसिंह हेंब्रम, जगन्नाथ माझी, अर्जुन प्रमाणिक, गणेश विश्वास समेत ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...