गिरडीह, अप्रैल 6 -- पीरटांड़। कोलकाता की स्वयंसेवी संस्था युवा शक्ति संगम द्वारा पीरटांड़ प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांव मंडलडीह तथा मंझलाडीह में स्कूली बच्चों के बीच खिलौने व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था द्वारा सैकड़ों बच्चों को ड्रेस भी दिया गया। संस्था के इस आयोजन से गांव के स्कूली बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हुआ। बताया जाता है कि कोलकाता की संस्था युवा शक्ति संगम द्वारा आये दिन पारसनाथ के आस-पास सुदूरवर्ती गांवों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रविवार को युवा शक्ति संगम के अध्यक्ष विमल सिपानी के नेतृत्व में पीरटांड़ के सुदूरवर्ती गांव मंडलडीह तथा मंझलाडीह गांव में शिविर लगाकर सैकड़ों स्कूली बच्चों के बीच कपड़े, खिलौने व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र गायन व राष्ट्रगीत गाकर किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.