पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि लेने से वंचित रहे गए। समग्र शिक्षा अभियान को 75 लाख रुपए सरेंडर करना पड़ा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग एक से आठवीं कक्षा में अध्यनरत 2 लाख 88 हजार बच्चों को दो जोड़ा स्कूल ड्रेस के अलावे एक स्वेटर और जूता-मोजा के लिए 17 करोड़ रुपए मिला था। इस राशि से जिले के दो लाख 88 हजार बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर से आच्छादित करना था। परंतु बच्चों के एकाउंट नंबर या उनके अभिभावकों के एकाउंट नंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण शत-प्रतिशत बच्चों को राशि नहीं दिया जा सका।समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ ने कहा कि स्कूलों से वैसे बच्चे जिनका बैंक अकाउंट नहीं है तो अभिभावकों का अकाउंट नंबर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.