अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला। ट्रैक्टर ट्राली से स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है। ट्राली में जुगाड़ बनाया गया है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे पर बच्चों से भरी ऐसी ही ट्रैक्टर-ट्राली मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने उसे सीज कर दिया। बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे पर बृजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र में बच्चों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को एआरटीओ प्रवर्तन ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह से बच्चों को लाने ले जाने का काम नहीं किया जा सकता। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दी। बताया कि ट्राली को पिंजरा टाइप बनाया गया था। अंदर बैंचों पर बच्चों को बैठाकर स्कूल लाने ले जाने का काम किया जा रहा था। बच्चे गांव शहवाजपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.