दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, दरभंगा की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय, बाजितपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। दंत चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा ने अपनी टीम के साथ बच्चों के दांतों की जांच की। गोपी सिंह व करण कुमार सिंह ने बच्चों की आंखों की जांच की। एचएम सूर्यकांत ने इस पहल की सराहना की। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राज अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक कुमार आदर्श, सचिव मनमोहन सरावगी, बीरेन्द्र कुमार, मोहन मंडल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.