मेरठ, मार्च 29 -- एनआईसी सभागार में शनिवार को डीएम डॉ. वीके. सिंह की अध्यक्षता में 'जिला विद्यालय यान सड़क सुरक्षा समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। ​बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए) और नगर निगम के किसी भी प्रतिनिधि के शामिल न होने पर डीएम ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। ​इसके साथ ही, कई स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को लिखित एवं मोबाइल के माध्यम से सूचित किए जाने के बावजूद, उनकी कम उपस्थिति पर भी डीएम ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि यह स्कूली वाहनों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनहीनता को दर्शा...