स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त
बागपत, अक्टूबर 4 -- बड़ौत। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के सभी स्कूलों में परिवहन सुरक्षा समिति (एसटीएससी) का गठन अनिवार्य किया गया है। समिति की नियमित बैठक कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन की तय की गई है। इसके माध्यम से स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण और सुरक्षित संचालन की नियमित समीक्षा की जाएगी। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार स्कूलों में संचालित वाहनों की स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रत्येक वाहन में हेल्पर की तैनाती अनिवार्य होगी। वहीं, छात्राओं के सफर करने की स्थिति में महिला हेल्पर की तैनाती जरूरी होगी। इससे बच्चों की यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने और किसी भी तरह की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.