मधेपुरा, जुलाई 15 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मानिकपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरुआहा में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के 100 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान बच्चों की लंबाई और वजन की जांच की गयी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक दिन एक स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शून्य से 18 वर्ष के बच्चों को जन्म के समय दोष, बीमारी, विकास में देरी आदि बीमारी से मुक्त कराना है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्वस्थ जीवन के लि...