स्कूली बच्चों का कबड्डी प्रशिक्षण शुरू
बेगुसराय, मई 31 -- बीहट। स्कूली बच्चों का 15 दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण रविवार को शुरू हुआ। बीहट स्टूडेन्ट क्लब के बैनर तले स्कूली बच्चों को अगले 15 दिनों तक कबड्डी की तकनीक व बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। कबड्डी में दक्ष करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की गई है। सौ से अधिक बालक-बालिका कबड्डी खिलाड़ियों को कबड्डी के प्रशिक्षक राजकिशोर, प्रसन्ना प्रशांत तथा रंजीत कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कैंप का उद्घाटन क्लब के सचिव नवल किशोर सिंहख्, बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अजय कुमार, कमल वत्स समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.