हाजीपुर, मई 10 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गोपाली चौक के पास विधालय से लौट रहे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छिनने वालों का पर्दाफाश किया गया है। साथ ही गिरोह के तीन अपराधियों के आलावे एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर से पढ़ कर लौट रहे आठ वर्षीय यश कुमार के गले से कुछ उचक्कों ने सोने का लौकेट छिनकर भाग गया। यह भी पढ़ें- बच्चों के गले से लॉकेट काटने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तारगिरफ्तार अपराधी इस कांड की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर इसमे संलिप्त तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों की पहचान गोरौल थाने के ही सोंधो गांव निवासी नितीश कुमार एवं अभिषेक कुमार, इस्माइलपुर गांव निवासी मोहम्मद तालिम आलम ...