स्कूली ताइक्वांडो में अभय कुमार को कांस्य पदक
रांची, अक्टूबर 27 -- रांची। जम्मू में 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के अभय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अभय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के खिलाड़ियों को लगातार 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.