रुडकी, फरवरी 18 -- लंढौरा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। बुधवार को दोपहर के समय लगे भीषण जाम ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों की जमकर परीक्षा ली। करीब एक घंटे तक बच्चे शोर-शराबे के बीच जाम में फंसे रहे। पुलिस को व्यवस्था सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद कहीं जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। रेलवे स्टेशन मार्ग और आईटीआई कॉलेज मार्ग पर कुल मिलाकर पांच बड़े निजी स्कूल संचालित हैं। दोपहर 1:45 से 2:00 बजे के बीच जब इन स्कूलों की एक साथ छुट्टी होने पर छात्र-छात्राएं सड़क पार करते हैं। बुधवार को भी इसी दौरान अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...