छपरा, मार्च 2 -- फोटो- 16 परसा के लाइफ मेकर आवासीय विद्यालय में रंगोत्सव को लेकर झांकी दिखाते स्कूली बच्चे परसा,एक संवाददाता। स्थानीय बाजार के बिशनपुर रोड स्थित लाइफ़ मेकर आवासीय विद्यालय में सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक झांकी प्रस्तुत करते हुए रंगोत्सव पर्व होली को सौहार्द पूर्वक मनाने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक नागेंद्र शर्मा उर्फ भोला शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राधे कृष्णा व गोपियों के अभिनय में वृंदावन की होली से जुड़ी झांकी प्रस्तुत करते हुए रंगोत्सव का पर्व होली को आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान होली के पारंपरिक गीत पर कई अन्य छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति की। इस दौरान कई अभिभावकों ने भी इस पारंपरिक पर्व होली को उल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाने का सुझाव दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.