स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना से बचाव की दी जानकारी
गिरडीह, मई 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बुधवार को जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने विद्यालय के छात्र - छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्हें कानूनी व ज्ञानवर्धक जानकारी दी। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने स्कूल में पढ़नेवाले आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र - छात्राओं को सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव, अनजान फोन करने वाले से संपर्क में नहीं रहने एवं साइबर क्राइम के साथ पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के सचिव डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बेटे बेटियों को समान शिक्षा देने, शिक्षा के महत्व तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को समुचित शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- बाल विवाह और महिला उत्पीड़न के खिलाफ छात्राएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.