बदायूं, मार्च 14 -- फैजगंज बेहटा, संवाददाता। विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्र को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दजर्ल कर जांच शुरू कर दी है। धमकी मिलने के बाद छात्र का परिवार भयभीत है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दंदूपुर का है। गांव के रहने वाले शंकरलाल पुत्र सोमपाल प्रजापति ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका पुत्र शनि प्रजापति गांव के स्कूल में पढ़ाई करता है और कभी-कभी स्कूल से लौटने के बाद पिता की चाय की दुकान पर हाथ बंटाता है। आरोप है कि एक दिन जब शंकरलाल दुकान का सामान लेने बिसौली गए थे, उसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और वहां मौजूद छात्र से अभद्र व्यवहार करते हुए उसे धमकाने लगा।पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी अक्सर दुकान के आसपास आकर अपशब्द कहता...