दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत दरभंगा का भ्रमण किया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भौआड़ा के 62 छात्र-छात्राओं ने भी श्यामा मंदिर, तारामंडल, म्यूजियम और मिथिला विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। इस मौके पर एचएम उमेश कुमार शाह, प्रभाकर कुमार, वीरेंद्र कुमार, मो. समीउल्लाह, प्रणिता राय और रुक्मिणी कुमारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में अशोक कुमार, कुकर राम, रामलखन महतो, प्रदीप राहु, संदीप साई, राकेश पारखार, विकास कुमार, सुमन कुमार, सक्षम मंडल, सुभाष राम, अश्वनी सिंह, हिमांशु पाल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...