गंगापार, नवम्बर 22 -- उतरांव थाना क्षेत्र के नागनाथपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड की पुलिया पर शनिवार सुबह ब्रेजा कार व स्कूली बच्चों से भरे ई रिक्शा में भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे छात्रों व शिक्षक को हल्की चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। बच्चों व एक शिक्षक को स्कूल ले जा रहे ई रिक्शा की नागनाथपुर पुलिया सर्विस रोड पर ब्रेजा कार से टक्कर हो गई।टक्कर लगने से ई रिक्शा दूर जाकर पलट गया व ब्रेजा कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए गड्ढे में जाकर पलट गई। ब्रेजा कार सवार 26 वर्षीय अंकुर कुमार व 24 वर्षीय अंकित कुमार अन्य दो लोगों को स्थानीय लोगों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद कार का दरवाजा व शीशा तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला। ब्रेजा कार सवार सुजानगंज जौनपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.