नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। छठी से बारहवीं कक्षा के 12 करोड़ स्कूली छात्रों के बीच नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'विकसित भारत बिल्डथॉन का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि यह पहल अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य 12 करोड़ छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और समस्याओं के समाधान की भावना को जागृत करना है, ताकि वे विकसित भारत के मिशन से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि इस पहल में देशभर के छह लाख स्कूल शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से यह बिल्डथॉन 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीधे जुड़ेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.