रुडकी, मार्च 19 -- लक्सर, संवाददाता। स्कूल से पेपर देकर निकल रहे छात्रों पर फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वार्ड नंबर पांच निवासी कमल नारायण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा और भांजा बसेड़ी रोड के एक स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार को दोपहर जब वे पेपर देकर स्कूल से बाहर निकले, तभी वहां पहले से मौजूद छह युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसका बेटा और भांजा बाल-बाल बच गए।आरोप है कि फायरिंग के साथ ही आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.