मधुबनी, मार्च 25 -- लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड के सिधप गांव स्थित औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान से जयनगर पहुंचे उच्च विद्यालय सिधप परसाही के छात्रों ने विभिन्न विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन बुधवार को किया। संबंधित उच्च विद्यालय परसाही के एचएम डॉ. राजारामानंद, शिक्षक रंजीत कुमार, जूही गुप्ता,रेखा कुमारी, सुरेश कुमार चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, गणेश कुमार साहू, दिव्या सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। छात्रों ने कक्षा नौ व दस उत्तीर्ण होने के बाद औधौगिक क्षेत्र में भविष्य को लेकर चिंतन किया। लक्ष्य व उससे संबंधित विभिन्न विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को वारिकी से देखा। उक्त संस्थान के प्रशिक्षकों ने छात्रों को विभिन्न ट्रेंड की जानकारी प्रभावी ढंग से दी। छात्र प्रभावित होकर स्कूल लौटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.