हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी।  तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा बाघ मेरा मित्र थीम पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है।इसमें प्रतिभागी तीन श्रेणियों हस्तलिखित निबंध (अधिकतम 2500 शब्द), वन्यजीव आधारित चित्रकला और मौलिक फोटोग्राफी में अपना हुनर दिखा सकते हैं। विजेताओं को वन विभाग द्वारा रोमांचक सुराई जंगल सफारी का अवसर और जंगल बुक उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इच्छुक छात्र अपनी प्रविष्टियों को स्कैन कर 14 अप्रैल तक ईमेल आईडी tetdevent@gmail.com पर भेज सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...