रांची, फरवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को रांची नगर निगम ने स्कूली छात्रों के बीच 'स्वच्छता बैज' वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वच्छता का संकल्प दिलाया। निगम के अनुसार, छात्र समाज के सबसे प्रभावशाली अंग हैं, जिनके जागरूक होने से पूरा परिवार सजग बनता है। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग और कचरा प्रबंधन पर जोर देते हुए रांची को देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों में लाने हेतु सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.