मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को मुशहरी के दिघरा हाईस्कूल में छात्रों को प्रदूषण से बचाव के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि प्रदूषण वाले स्थान पर नहीं जाएं, धूल वाले स्थान पर मास्क लगाकर चलें। जिला एनसीडीओ डॉ. नवीन कुमार, आडीएसपी के विक्रम, मो. युनूस के साथ आईसीडीएस के अधिकारियों ने छात्रों को प्रदूषण से बचाव के बारे में बताया। स्कूल के प्राचार्य ने इस पहल की सराहनीय की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...