स्कूली छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों में घूमने के लिए मिलेगी बुकलेट
नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली। राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी से छठी कक्षा के छात्र आने वाले दिनों में दिल्ली की विरासत को आसानी से समझ और जान सकते हैं। दिल्ली सरकार छात्रों के लिए विरासत को जानने व समझने के लिए पासपोर्ट जैसी एक बुकलेट लाने की योजना बना रही है। इसमें शहर के 23 ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी शामिल होगी, जिससे छात्र वहां जाने पर स्टैंप इकट्ठा कर सकेंगे और शहर के इतिहास के बारे में जान सकेंगे। दिल्ली पर्यटन विभाग यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के साथ मिलकर तैयार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक इसे 15 अगस्त के बाद शुरू जा सकता है। यह छह महीने तक चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए विरासत को जानने के तरीके को रोमांचक बनाना है। सिर्फ किताबों के जरिए स्मारकों को देखने के बजाय, वहां जाने और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए प्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.