कटिहार, मार्च 8 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत छात्रों को आग लगने तथा विद्युतघात जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट शिक्षिका ज्योति कुमारी ने बच्चों को बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए हमेशा सतर्क रहना आवश्यक है। छात्रों को समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए तथा आसपास के लोगों को सूचना देनी चाहिए। इसके साथ ही गैस, माचिस, बिजली के तार और उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई। प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान ने कहा कि बच्चों को यह भी बताया गया कि बिजली के खुले तार, गीले हाथों से स्विच छूना या खराब उप...