कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरसोतियाबर में सभी छात्र छात्रा को पुस्तक एवं बैग का वितरण किया गया। इस मौक़े पर वार्ड पार्षद सुप्रिया देवी, पूर्व पार्षद सिंकंदर कुमार दास, स्कूल अध्यक्ष पार्वती देवी, अध्यापक अरविंद पांडेय, अजीत सिंह, सुमन झा एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। किताब और बैग प्रकार बच्चों के चेहरे पर खुशियों की चमक दिखाई पड़ी। अध्यापक अरविंद पांडेय ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...