दुमका, मार्च 20 -- रानेश्वर। भारत सेवाश्रम संघ पाथरा में शुक्रवार को स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा में सफल कुल 79 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच (मेडिकल टेस्ट) शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम स्थित प्रणवानंद सेवासदन में स्वाथ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनकी ऊँचाई, वजन एवं शारीरिक माप का निरीक्षण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुझाव भी दिया गया। जांच के दौरान बच्चे की अभिभावक भी उपस्थित थे। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. अशोक भट्टाचार्य, डॉ. गोपाल प्रसाद साह एवं डॉ. बिजन कुमार सरकार ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच...