गिरडीह, अगस्त 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घसकरीडीह में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बीपीओ श्रद्धा कुमारी की अगुवाई में सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को अध्यनरत छात्र-छात्राओं का आधार वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया गया। गुरुगोष्ठी में उपस्थित कर्मियों को बच्चों व शिक्षक की उपस्थिति पर चर्चा की गयी। शत प्रतिशत बच्चों का आधार वेरिफिकेशन करने, मध्याह्न भोजन से संबंधित एसएमएस नियमित रूप से करने, आपार आईडी जेनरेशन, प्रोजेक्ट रेल की अद्यतन स्थिति, ई कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति की स्थिति, स्पिलट सिलेबस एवं जे गुरुजी, सीपीडी ऑनलाइन प्रशिक्षण, एसएमसी पुनर्गठन एवं लिंक भरने की स्थिति तथा डीबीटी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर गणेश कुमार खन्ना, विका...