स्कूली छात्राओं से छींटाकशी करने वाले तीन गिरफ्तार
उरई, अगस्त 19 -- कालपी कोतवाली पुलिस ने स्कूली छात्राओं के साथ छींटाकशी करने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना रेलवे पुल का है। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ मनचले पुल पर स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छींटाकशी करते हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को विशेष निगरानी शुरू की। बुधवार को स्कूल बंद होने के बाद आधा दर्जन छात्राएं कानपुर देहात अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान यमुना पुल पर कुछ मनचलों ने छात्राओं के साथ छींटाकशी शुरू कर दी। छात्राओं के विरोध करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों मनचलों को कालपी कोतवाली लाकर पूछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.