स्कूली छात्राओं ने विद्यालय में मनाया करम महोत्सव
रामगढ़, सितम्बर 18 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। टेकलाल महतो हाई स्कूल सुगिया धनबेड़वा में शुक्रवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में करम गीत व नृत्य पर त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी ने सभी लोगों को करम महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को करम त्योहार को झारखंडी संस्कृति का अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही कहा कि हमारी संस्कृति प्रकृति प्रेम और संरक्षण से जुड़ा है। इसे सदैव अक्षुण्ण बनाए रखना है। कार्यक्रम में रीना कुमारी, हरिहर महतो, शोभनाथ महतो, गणपत महतो, मैनेजर राम, सुरेंद्र महतो, संतोष कुमार, रीता कुमारी समेत काफी संख्या में छात्राएं शामिल हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम पर्व के रंग में रंगा सीयूजे परिसर, पारंपरिक नृत्य पर झूमे विद्यार्थी यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.