स्कूली गतका में झारखंड की बालिकाओं ने जीते दो कांस्य
रांची, अक्टूबर 28 -- रांची। दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में बुधवार को झारखंड की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-19 बालिका वर्ग की सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में लक्ष्मी, रिया, साधना और खुशबू की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही झारखंड के कुल पदकों की संख्या 6 (1 रजत, 5 कांस्य) हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.