स्कूली खेल के लिए खेलगांव में 1,525 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
रांची, अगस्त 19 -- रांची। 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के गठन हेतु बुधवार को खेलगांव में खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें शतरंज, कबड्डी और ताइक्वांडो के कुल 1,525 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शतरंज में 362, कबड्डी में 804 और ताइक्वांडो में 359 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खुली चयन प्रक्रिया के तहत 21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लातेहार के नौ वॉलीबॉल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.